Showing posts with label तंत्रिका तंत्र की मजबूत. Show all posts
Showing posts with label तंत्रिका तंत्र की मजबूत. Show all posts

Thursday, 17 September 2015

अंकुरित गेहूं-Wheat germ


सेहत के साथी हैं गेहूं के अंकुरित दाने
 
अंकुरित अनाज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अब गेहूं को ही ले लीजिए। गेहूं के आटे से बनी चपाती तो सबसे सहज और पौष्टिक खाद्य है ही। अंकुरित गेहूं भी आपको ढेर सारे विटामिन्स तथा पौष्टिक तत्व दे सकते हैं। गुणों से भरपूर होने के साथ ही ये आपके बजट में भी आसानी से समा सकता है। अंकुरित गेहूं शरीर के लिए शक्तिवर्धक टॉनिक की तरह ही है।
 

अंकुर उगे हुए गेहूं में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है। शरीर की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन-ई एक आवश्यक पोषक तत्व है। यही नहीं, इस तरह के गेहूं के सेवन से त्वचा और बाल भी चमकदार बने रहते हैं। किडनी, ग्रंथियों, तंत्रिका तंत्र की मजबूत तथा नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी इससे मदद मिलती है। अंकुरित गेहुं में मौजूद तत्व शरीर से अतिरिक्त वसा का भी शोषण कर लेते हैं।
इतना ही नहीं, अंकुरित गेहूं खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है। यह शरीर में बनने वाले विषैले तत्वों को भी निष्प्रभावी कर, रक्त को शुद्घ करता है। अंकुरित गेहूं के दानों को चबाकर खाने से शरीर की कोशिकाएं शुद्घ होती हैं और इससे नई कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद मिलती है। अंकुरित गेहूं में उपस्थित फाइबर के कारण इसके नियमित सेवन से पाचन क्रिया भी सुचारु रहती है। अतः जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हो उनके लिए भी अंकुरित गेहूं का सेवन फायदेमंद है।
 
कैसे करें अंकुरित
गेहूं अंकुरित करने के लिए अच्छी गुणवत्ता का गेहूं लें। गेहूं को साफ करके 6-12 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इन गेहूं को दिन में तीन बार पानी से धोएं। अब गेहूं को स्प्राउट मेकर में या कपड़े में बांधकर रख दें। अंकुरित होने पर मनचाहे तरीके से इनका प्रयोग करें। बच्चों के लिए भी आप इनसे पराठे, स्टफ्ड पूरी, सैंडविच जैसी चीजें बना सकती हैं। वहीं डाइट कांशस लोग इसे सिंपल तरीके से नीबू तथा हल्के मसाले के साथ खा सकते हैं।
 
अंकुरित गेहूं
389 कैलोरी 5 व्यक्त्तियों के लिए।
सामग्री
 
अंकुरित गेहूं 100 ग्राम
पार्सले 50 ग्राम कटा हुआ
नींबू और नमक स्वाद अनुसार
नारियल कद्दूकस किया हुआ 1 बड़ा चम्मच