खीरा खाओ और वजन
खटाओपानी का स्रोत माना जाने वाला खीरा अधिकतर कई लोगों को नहीं अच्छा लगता है। पर क्या आपको पता है कि इसको कई बॉलीवुड स्टार अपने आपको स्लिम-ट्रिम बनाएं रखने के लिए खाते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि खीरा खा कर वजन कैसे कम होता है तो हमारा यह लेख जरुर पढ़ें।
फायदे-खीरे में 95% पानी और 5% फाइबर पाया जाता है। इसलिए यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के साथ ही पाचन क्रिया को भी सही रखता है तथा नमक को भी बैलेंस करता है। साथ ही खीरे से शरीर में ठंडक रहती है और यह आंखों तथा त्वचा को भी साफ करता है।
डाइट-अगर आपको खीरे को अपनी डाइट में शामिल करना है तो इसका सलाद तैयार करें जिसमें 2 खीरे काटें और उसमें नमक, ऑलिव आयल तथा कुछ पत्तेदार सब्जियां भी मिला लें। यह खाने से आपका पेट कम होगा और पेट भर भी जाएगा।
कुछ हर्ब जैसे, धनिया, में विटामिन ए और आयरन, कॉपर और मैगनीश्यिम जैसे मिनरल पाए जाते हैं। इसलिए इनको अपने सलाद में जरुर शामिल करें जिससे आपकी बॉडी को पोषण मिल सके।
1. ब्रेकफास्ट में खाएं-
गेहूं की ब्रैड और जैम
1 कटोरा खीरे का सलाद
1 गरम कप चाय
2. लंच-दाल, रोटी, सब्जी और खीरे का सलाद।
3. डिनर-डिनर में आपको केवल सलाद ही खाना चाहिये।
अगर आप खीरे से तैयार सलाद बना कर खाएगें तो 3 दिन में लगभग 2 किलो वजन तो कम ही हो जाएगा। इसके अलावा यह हमारी त्वचा का भी खास ख्याल रखता है।
खीरा है गुणों की खान
नयी दिल्ली, 7 मई (वार्ता)। गर्मी के मौसम में
सहजता से किफायती दाम पर उपलब्ध खीरा न सिर्फ गर्मी से राहत देता है बल्कि यह पोषक
तत्वों से भरपूर होने की वजह से कई बीमारियों में भी लाभदायक होता है।
पोषाहार विशेषज्ञ एवं डायटिशियन संगीता राज ने
बताया कि खीरा में 96 प्रतिशत जल की मात्रा होती है जो किसी भी कंपनी के बोतलबंद
पानी से बेहतर और प्राकृतिक रूप से डिस्टिल्ड होता है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर
लोग खीरे का छिलका हटाकर खाना पंसद करते लेकिन इसे कभी भी बिना छिलके के नहीं खाना
चाहिए क्योंकि इसके छिलके में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
उन्होंने बताया कि खीरा में अल्कालिन फर्मोगि
मिनरल होता है और यह एंटी आक्सीडेंट का काम करने वाले विटामिन ए एवं सी, फ्लोट,
मैगनीज, मोलीबडीन्म, पोटाशियम, सिलिका और सल्फर जहां प्रचुर मात्रा पाये जाते हैं
वहीं विटामिन बी कांप्लेक्स, सोडियम, कैल्सियम, फास्फोरस और क्लोरिन भी पाये जाते
हैं।
उन्होंने बताया कि खीरा में मिनरलों की मात्रा
अधिक होने की वजह से अब इसका उपयोग हबर्ल फेश क्रीम और फेश वाश बनाने में किया जाने
लगा है। उन्होंने बताया कि खीरा में इतना कुछ होने के बावजूद यह कम कैलोरी वाला
खाद्य पदार्थ है। एक सौ ग्राम खीरा में मात्र 54 कैलोरी ऊर्जा होता है।
उन्होंने बताया कि खीरा में पाये जाने वाले मिनरल
अपच एवं एसिडिटी में भी लाभदायक होते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ ही यह
गैस्ट्रिक और ड्यूडीनल अल्सर के मरीजों के लिए भी दवा का काम करता है1 खीरा रक्तचाप
को नियंत्रित करने तथा उसे सुचारू रूप से संचालित करने में भी मददगार है।
उन्होंने बताया कि खीरा में सिलिका नामक रासायनिक
तत्व पाया जाता है जो शरीर के उत्तकों को जोडऩे में मददगार होता है। खीरा का जूस
शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को मूत्र के रास्ते बाहर निकालता है और किडनी में यदि
पत्थर हो तो उसे ङ्क्षपघलाने में भी सहायक होता है। खीरा के जूस का सेवन बुखार के
दौरान भी किया जा सकता है। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में बहुत कारगर
होता है।
खीरा यूरिक एसिड को कम करता है जिससे शरीर के
विभिन्न स्थानों विशेषकर जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन बाल
वृद्धि के लिए भी लाभदायक है1 इसके अतिरिक्त यह हर तरह से त्वचा की देखभाल में भी
बहुत मददगार होता है क्योंकि इसमें पाये जाना वाला विटामिन सी और एंटी आक्सीडेंट
त्वचा को निखारता है।
गुणों की खान है खीरा
खीरा भारतीय भोजन का अभिन्न अंग है। सच कहा जाए
तो यह गुणों की खान है। खीरा न केवल भूख मिटाने बल्कि पोषण व इंस्टैंट एनर्जी देने,
फैट कम करने, सरदर्द भगाने और मुंह की दुर्गंध दूर करने में काम आता है। यह
डायबीटीज, किडनी, लीवर और मूत्राशय संबंधी बीमारियों में लाभदायक होता है।
खीरा में विटामिन बी, बी-2, बी-3, बी-5, बी-6,
सी, फोलिक एसिड, कैल्शियम, आयरन, मैगनीशियम, फासफोरस, मिनरल और जिंक होता है।
विटामिन ´ए´ और ´सी´ अधिक मात्रा में पाया जाता है। खीरा में 97 प्रतिशत तक पानी
होता है और इसे खाने से भूख भी शांत होती है। यह मधुमेह के रोगियों और स्थूल शरीर
वालों के लिए बहुत लाभकारी है।
इसका प्रयोग खास तौर पर सलाद के रूप में किया
जाता है। यह पेशाब लाने वाला और मूत्र रोगों को दूर करने वाला होता है। खीरा ठंडा
होता है और गर्मी के मौसम में इसे खाने से प्यास शांत होती है। खीरा को लैटिन में
क्युकूमिस सैटाइवस कहते हैं। खीरा सफेद, पीला और हरा होता है।
आयुर्वेद के अनुसार खीरा स्वादिष्ट, शीतल, प्यास,
दाहपित्त तथा रक्तपित्त दूर करने वाला रक्त विकार नाशक है।
औषधीय लाभ
यह कब्ज दूर करता है। पीलिया, ज्वर, प्यास, शरीर
की जलन, त्वचा रोग, छाती में जलन, अजीर्ण व एसीडीटी में फायदेमंद है।
मोटापे से परेशान लोग सलाद के रूप में इसका
प्रयोग करें तो लाभ होता है। इससे गुर्दे की समस्या दूर हो सकती है।
खीरा का सेवन करने से भूख बढती है।
खीरे के टुकड़े आँखों पर रखने से आँखों के नीचे
का कालापन दूर होता है। खीरे के रस में नीबू-मलाई मिलाकर लगाने से चेहरे का रंग
निखरता है।
खीरे में मौजूद फाइटो केमिकल्स हमारी स्किन को
टाइट रखने में मदद करते हैं और झुर्रियों को बाय-बाय कहने में मदद करते हैं।
स्विमिंग करने से पहले या बाद में अपने प्रॉब्लम एरिया पर इसके कुछ टुकड़े मलने से
वजन तेजी से घटता है।
खीरा से थकान कम होती है, सिंक या स्टेनलेस स्टील
के बरसों पुराने दाग मिटाने, पेन का लिखा मिटाने और यहां तक कि जूते पॉलिश करने तक
में इसका प्रयोग किया जाता है।
खीरा खाने के फायदे
- खीरे में इरेप्सिन नामक एंजाइम होता है जो की प्रोटीन को पचाने में सहायता करता है|
- खीरा खाने से बाल स्वस्थ रहतें हैं|
- खीरे का जूस दांत के कीड़ो को ठीक करने में सहायक होता है!
- खीरा खाने से पेशाब ना आना या रूक रूक कर आना की बिमारी ठीक हो जाती है और पेशाब खुलकर आता है|
- खीरा शुगर के मरीजों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है! इसलिए शुगर के मरीजों को खीरा जरुर खाना चाहिए|
- खीरा गुर्दे और मूत्राशय के रोगों को ठीक करने में बहुत सहायक होता है|
- खीरा लीवर की बीमारियों को होने से भी रोकता है!
- खीरा शरीर के अग्नाशय को भी स्वस्थ रखता है!
- खीरा ब्लड प्रेशर को सन्तुलित रखता है!
- खीरा शरीर की गर्मी को शांत करता है| गर्मियों में यह फायदेमंद होता है| वैसे खीरा गर्मियों के मौसम में ही पैदा है|
- खीरा शरीर की त्वचा को स्वस्थ बनाता है| इसके साथ साथ यह आँखों के लिए भी फायदेमंद होता है|
- गर्मियों में हमें रोजाना खीरा खाना चाहिए इससे हम गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं।
No comments:
Post a Comment